Mumbai Darshan - Mumbai Ki Virtual Yaatra

  मुंबई की वर्चुअल यात्रा ( मुंबई दर्शन ):-

बहुत  कम ही लोग जानते होंगे कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है , वह शहर जहाँ  पर हर  कोई अपने  मेहनत और काबिलियत  से अपने सपनो को साकार कर सकता है , उसे मुंबई कहते है।  लोगो का मानना  है की  मुंबई लोगो को खली पेट उड़ाती जरूर है , पर खली पेट सुलाती नहीं है।  

Mumbai Darshan - Mumbai Ki Virtual Yatra Major tourist places of Mumbai FATHER OF INDIAN CINEMA MUMBAI FAMOUS STREET FOOD ,Gateway of India

भारत के चार प्रमुख महानगरों   ( दिल्ली , मुंबई , कोलकाता ,चेन्नई )  में से एक  मुंबई है , जिसे सपनो का सहर भी कहा जाता है।मुंबई का अपना  विशेष इतिहास , भूगोल ,संस्कृतिक  महत्तव  है।  मुंबई जिसका पुराना  नाम  बम्बई था , भारत के  महाराष्ट्र राज्य की ( 1 मई  1960)  राजधानी है। 2018  जनसंख्या की दृस्टि से भारत का दूसरा और विश्व  का सातवाँ शहर था। मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी तथा वाणिज्यिक  केंद्र भी है , जिसका  भारत के कुल सकल  घरेलु उत्पात का   5% योगदान है। मुंबई  विश्वा का सबसे तेजी  के साथ  आर्थिक विकास करने वाला  शहर है  , भारत के अधिकांश  बैंको के मुख्यालय  , आर्थिक  संस्था भारतीय रिजर्व बैंक ,बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भी यही पे है। भारत के सबसे अमीर  उद्योगपति  और रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी का  घर  जो मुंबई में स्थित है जिसका नाम एंटीलिया  है  , मई 2020 तक इसका मूल्य 1.2 बिलियन डॉलर था।   बृहन मुंबई महानगर पालिका पुरे विश्व में सबसे  धनी  महानगर पालिका  है।    


मुंबई का फिल्म उद्योग जो बॉलीवुड के नाम से प्रसिद्ध है , मुंबई का उच्च  जीवन सत्तर व्यावसायिक अपॉर्चुनिटी लोगो को  आपने ओर  आकार्षित  करती है। मुंबई  का नाम सुनते ही हमारे मन में  चकाचौंध कर देने  वाले दृश्य नजर आने लगते है।  भारत  का प्रत्येक नागरिक आपने जीवन में एक बार जुरुर मुंबई देखना चाहते  है।   भारत के  अधिकतर  मालो का आयत तथा  निर्यात मुंबई के  जलमार्ग तथा  वायुमार्ग से होता है।  भारत के  पश्चिम दिशा  से आने वाले प्रत्येक यात्री एवं पर्यटक को सबसे पहले   मुंबई आना  पड़ता है , इसलिए मुंबई को भारत का प्रवेश द्वार कहते है।   मुंबई शहर जिस पर प्रकीर्ति पहले   से  ही  ले मेहरबान थी  ,  जिस का निर्माण ज्वालमुखी द्वारा निर्मीत सात द्वीप से हुवा ,( 1कोलाबा , 2 ओल्ड वूमेन द्वीप (लिटिल कोलाबा) , 3 बंबई , 4 मझगांव ,5 परेल ,6 वर्ली  , 7 माहिम )  इस भूखंड को   पुल द्वारा सातो  द्वीप  को आपस में एक दूसरे से जोड़ा गया था ।  इसकी अनोखी  भौगोलिक  संरचना के कारण भारत का  सर्वश्रेष्ट  बंदरगाह है।

Mumbai Darshan - Mumbai Ki Virtual Yatra Major tourist places of Mumbai FATHER OF INDIAN CINEMA MUMBAI FAMOUS STREET FOOD ,Gateway of India
बॉम्बे से मुंबई तक की कहानी।  
 
मुंबई के नाम की उत्पत्ति , मुंबा देवी से हुआ है( मुंबा  या महा अंबा  जो आगे चल के मुंबई बनगया .जो हिन्दू देवी दुर्गा का स्वरूप है। ) , जो कोली जनजाति की कुलदेवी  है , मूलतः  कोली समाज ही मुंबई के  मूल निवासी है। तथा महाराष्ट्र राज की आधिकारिक राजभाषा मारठी है।   मुंबई का इतिहास काफी प्राचीन है। उतरी मुंबई में मेले प्राचीन अवशेष  संकेत   करते है की यह द्वीप  पासारण  युग से बसा  हुआ है। वर्ष   १५३४ में पुर्तगालियों ने गुजरात के मुस्लिम  शासक  बहादुर शाह से ये द्वीप हाथिया  लिया ,  और आगे चल के वर्ष  १६६१ को ये द्वीप समूह पुर्तगालियों  के चार्ल्स द्वितीय इंग्लैंड के राजा  को दहेज़  स्वरुप  दे दिया  गया। वर्ष  १६६८ में  मात्रा  १० पाउण्ड प्रति वर्ष की दर से इन सातों द्वीपो  को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को दे दिया गया   
  प्रामुख  ऐतिहासिक ख़टनाये। :-
  1.  वर्ष 1401 मुंबई पर गुजरात के सुल्तान का शासन  था।  
  2.  वर्ष  1534 में पुर्तगालियों ने गुजरात के मुस्लिम  शासक  बहादुर शाह से ये द्वीप हाथिया  लिया। 
  3.  वर्ष 1661  को ये द्वीप समूह पुर्तगालियों  के चार्ल्स द्वितीय इंग्लैंड के राजा (  का विवाह कैथरीन डे बर्गैन्ज़ा  से हुवा था )  को दहेज़ सवरूप दे दिया। 
  4. 16 अप्रैल  वर्ष 1853  को मुंबई और ठाणे के बीच भारत की प्रथम  रेलवे सेवा का प्रारंभ  हुवा।   
  5.  मुंबई हाई कोर्ट की स्थापना 18 अगस्त वर्ष 1862 .  
  6. 16  जुलाई वर्ष 1875  को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज  की  स्थापना ।  
  7.  बृहन्मुंबई महानगरपालिका  की स्थापना 1888 .
  8.  वर्ष 1924  गेट वे ऑफ़  इंडिया का उद्घाटन। 
  9.  वर्ष  1960  मुंबई महाराष्ट्र राज्य की राजधानी बनी।  
  10. वर्ष  1995 को बॉम्बे का नाम बदल कर  मुंबा देवी के नाम पर  मुंबई हुआ।  

  मुंबई की भौगोलिक संरचना :-

मुंबई शहर भारत के  पश्चिमी  समुंद्री तट पर अरब सागर के किनारे  तथा  उल्हास नदी के मुहाने पे स्थित है ।      मुंबई का कुल छेत्रफल  ६०२ कि. मी² शहर की जल की आपूर्ति मुख्य ६ झीलों द्वारा की  जाती है विहार झील  , तुलसी , तंस ,  वैतर्णा, अपर  वैतर्णा, तथा पोवई।  विहार ,तंस  झील  मुंबई के संजय  गाँधी नेशनल पार्क  के अंदर स्थित है। मुंबई की भौगोलिक संरचना  के  कारण  यहाँ पर ऊँची- ऊँची  इमारतों  का निर्माण  की या गया  जिनमे प्रमुख वर्ल्ड वन ( लोअर परेल , ऊँचाई  280.2 मीटर ) तथा  वर्ल्ड व्यू  ( लोअर परेल , ऊँचाई  277.6 मीटर ) .  संजय गाँधी नेशनल पार्क  मुंबई के कुल छेत्रफल का छठा भाग है। मुंबई के सीमा के  भीतर स्थित होने के कारण  मुम्बईकर  ( मुंबई के निवासी  को मुम्बईकर कहते  है। ) और जंगली जानवरो के  साथ मुठभेड़ की समस्या उत्पन हो चुकी है।  कई बार तो  तेंदुए (लेपर्ड) को मुंबई के सड़को पर और  आवासीय  इमारतों के  भीतर  पालतू जनवरो का शिकार करते  हुवे देखा गया।  

  भारत में प्रथम आगमन  :- 

  • वर्ष 1853  को मुंबई और ठाणे के बीच भारत की प्रथम  रेलवे सेवा का प्रारंभ  हुवा।  
  • १८६९  प्रथम डाक घर कार्यान्वित।     
  • वर्ष १८९७  में  भारत  की  पहली कार मुंबई के सड़कों पर दौड़ी थी। (जिसे  जमशेदजी टाटा ने खरीदी थी।) 
  • वर्ष १९१३  भारत की सर्वप्रथम  फिल्म ( चल चित्र  ) राजा हरिशचंद्र प्रदर्शित हुई  थी जिसे दादा साहेब फालके के ने बनाई थी जिन्हें फादर ऑफ़  भारतीय सिनेमा  भी कहाँ  जाता है। 
  • वर्ष १९३१ भारत की सर्वप्रथम बोलती फिल्म आलम आरा  का  मुंबई के रिगल सिनेमा  हॉल में प्रदर्शित किया गया।  

  फेमस स्ट्रीट फ़ूड ( प्रसिद्ध खानपान  ) :-

वैसे तो मुंबई शहर आपने  खास और  टेस्टी स्ट्रीट फूड्स के  नाम से  जाना  जाता  है।  यहां पर  किस भी खाने पीने की  चीज की कोई कमी नहीं है चाहें  आप वेजेटेरियन ( शाकहारी  ) या फिर  नॉन वेजिटेरियन ( मांसाहारी ) है।अगर  आप मुंबई  आते  है तो आप को यहाँ के  फेमस  फूड्स   का  जायका जरूर चखना चाहिए। मुंबई  जितना  अपने  पर्यटन स्थल ( टूरिस्ट डेस्टिनेशंस ) के लिए सुप्रसिद्ध है उतना  ही  अपने  स्ट्रीट फूड्स के  लिए है। 

मुंबई के  सुप्रसिद्ध ( स्ट्रीट फूड्स  ) 

   1 ) वड़ा पाव :-  मुंबई आकर अगर आपने  वड़ा  पाव का  स्वाद नहीं चख़ा  तो आपने   कुछ  नहीं  चख़ा  , वैसे तो भारत के  अन्य  इलाकों में वड़ा पाव  मिलते है पर  मुंबई के वड़ा पाव की बात ही कुछ और है।  आप को यहाँ  पर  होटल से  लेकर  बीच  तक  वड़ा पाव का स्वाद हर जगह  लेने को मिल जाएग। जिसे बन ब्रेड  ( पाव  ) के बीच आलू  का वड़ा  मीठी चटनी , लहसुन की  सुखी चटनी और हरी फ्राइड मिर्च  के  साथ सर्व किया जाता है।  



2) पाव भाजी  :-  मुंबई के स्ट्रीट फूड्स में से एक पाव भाजी भी है जिसे लोग चाव से खाते है।  पाव - भाजी  फूल गोभी , शिमला मिर्च , टमाटर ,गाजर , आलू  और भी अन्य सब्जियों के मिश्रण से पाव भाजी तैयार किया जाता है।, जिसे बटर ( मक्खन ) लगाएं  पाव के  साथ सर्व किया  जाता  है !
                                            
3) भेलपुरी  और शेवपुरी। 
4)  मिसाल पाव।  
5) आइस क्रीम  फालूदा। 
6) रगड़ा पेटीस ।  
7) कांदा पोहा । 
8) झुनका बाकर। 
9) फ्रैंकी।
10)सैंडविच । 

  मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थल ( Major tourist places of Mumbai )  :-

1 ) गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India)
2)  मरीन ड्राइव (Marine Drive)
3) एस्सेल वर्ल्ड (Essel World)
4) विक्टोरिया टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Terminus)
5)  हैंगिंग गार्डन (Hanging Gardens)
6) छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय (Chhatrapati Shivaji Maharaj Vastu Sangrahalaya)
7) तारापोरवाला एक्वेरियम (Taraporewala Aquarium)
8) डॉ भाउ दाजी लाड संग्रहालय (Dr. Bhau Daji Lad Museum)
9) एलिफंटा केव्स (Elephanta Caves)
10) ग्लोबल पगोडा (Global Vipassana Pagoda)
11) संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (Sanjay Gandhi National Park)
12) फिल्म सिटी (Film City)
13) महाकाली गुफाएं (Mahakali Caves)
14) कनहेरी गुफाएं (Kanheri Caves) 
15) वीर माता जीजाबाई भोसले उद्यान और चिड़ियाघर . ( Veer Mata Jijabai Bhosale Udyan And Zoo )

  मुंबई की अद्भुत  संस्कृति :-

मुंबई अपने परंपरागत  सार्वजनिक  त्‍योहारों , खानपान , नृत्य , संगीत ,मनोरंजन, रंगमंच और अपने रात की रौनक  के लिए प्रख्‍यात ( फेमस ) है।  मुंबई भारत तथा विश्व के अन्य राजयधानियों  में सबसे अलग है , क्योकि अलग - अलग धर्म , संस्कृति के लोग मुंबई में काम की तलाश मैं  भारत के अन्य राज्यों से आते है , और यही के होकर रह जाते है ,  जिसके कारण मुंबई के  खानपान  और  संस्कृति में  विभिन्‍न प्रकार  की जीवन शैली  देखने को मिलती है , मुंबई  भारत  की आर्थिक राजधानी  होने के कारण रोजगार की अपार संभावनाएँ उपलब्ध हैं।  यहाँ  अनेक जति , धर्म , संस्कृति के लोग आपस में मिल जुल कर रहते है। 

मुंबई  ही भारतीय सिनेमा ( चलचित्र ) का जन्म स्थान है , दादा साहेब फल्के जिनका पुरा नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के  जिन्हे भारतीय सिनेमा के पिता ( FATHER OF INDIAN CINEMA ) के नाम से भी जाना जाता है , भारत  में  सिनेमा  उद्योग की स्थापना  की थी जो आगे चल कर होलीवूड (HOLLYWOOD) के तर्ज पर बॉलीवुड (BOLLYWOOD ) कर दिया गया , इस के साथ ही मराठी फिल्म इंडसट्रीज़  का आरंभ हुवा। . विश्व में सबसे बड़ा IMAX डोम रगमंच भी मुंबई के वडाला में स्थित है।  इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और फिल्मफेयर जैसे बड़े कार्यक्रमों   का आयोजन भी मुंबई में  ही किया जाता है।  

मुंबई में कला प्रेमियों के लिए घूमने की जगहो की कोई कमी नहीं है।  यहाँ पर प्राइवेट ( व्यावसायिक ) और  सरकारी दीर्घाओं ( गैलरी ) जिनमे जहांगीर आर्ट गैलरी , राष्ट्रीय आधुनिक आर्ट संग्रहालय (म्यूजियम ) और छत्रपति शिवाजी महाराज वस्तु संग्रहालय प्रमुख  है ( पूर्व में प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूजियम ) जो  की मुंबई के  प्रसिद्ध संग्रहालय (म्यूजियम ) में से एक है जहाँ  पर इतिहास के महत्वपूर्ण वस्तुओ को सुरक्षित रखा गया है। वीर माता जीजाबाई भोसले उद्यान और चिड़ियाघर  ( पूर्व में विक्टोरिया गार्डन )  जिसे भायखला चिड़ियाघर के नाम से भी मशहूर है , जो भायखला रेलवे स्टेशन के निकट स्थित है।  जिस के एक बडे  हिसे पर  हरा भरा  गार्डन  जो  बच्चों को अपने ओर  आकर्षित  करता है यह पर बच्चों लिए  झूला और अन्य स्पोर्ट्स के उपकरण , खेल का मैदान उपस्थित है।  यही पर भारत के पहले पेंगुइन का जन्म मुंबई के वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान चिड़ियाघर में हुआ। (India's first penguin was born at mumbai ). वर्ष १८३३ में अंग्रेजो द्वारा बनवाई गई मुंबई एशियाटिक सोसायटी जो की केंद्रीय पुस्तकालय और एक संग्रहालय मुंबई की पुरानी  पुस्तकालय है।  

भारत की अधिकतर आधुनिक और गगनचुंबी इमारत ( Skyscraper ) मुंबई में ही है जिनमें से एक वर्ल्ड वन जिस की ऊंचाई 280. 2  मीटर है मगर जल्द ही इसका भी रिकॉर्ड टूट जाएगा , पैलेस रोयाले (PALAIS ROYALE )ईमारत जिसकी  ऊंचाई  320  मीटर है जो अभी निर्माणाधीन मुंबई में  वरली में है।  

मुंबई में भारतीय  त्योहार  के साथ दुसरे  त्योहार भी मनाये जाते है।  दिवाली , होली , ईद ,नवरत्रि , दुर्गा पूजा , तुलसी विवाह , दशहरा  , क्रिसमस , मुहर्रम , कृष्णा  जन्माष्टमी , गणेश चतुर्थी (  गणेश उत्सव ) आदि मुंबई के मुख्य त्योहार है।  मगर कृष्णा  जन्माष्टमी , गणेश चतुर्थी (  गणेश उत्सव ) को बड़ी धूम - धाम  के साथ मनाया जाता है। शहर में गणेश उत्सव के दौरान विशाल तथा भव्य पंडालोंका निर्माण किया जाता है ,जिनमें भगवान श्री गणेश की विशाल प्रतिमा की स्थापना की जाती है भगवान श्री गणेश की छोटी प्रतिमाओं को लोग अपने घरों में भी  स्थापित करते हैं , ।  भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापना के 10 दिनों बाद अनंत चौदस के दिन प्रतिमा को समुंद्र में विसर्जित कर दिया जाता है।  भगवान श्री विष्णु के अवतार श्री कृष्ण के जन्म दिवस को कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के रूप में मुंबई में मनाया जाता है ,जन्माष्टमी के समय  शहर के विभिन्न हिस्सों में मटकी फोड़ने के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं मटकी में दही तथा हल्दी का पानी भरा  होता है जिसे गोविंदा पथक जो जुगत बनाकर मटकी तक पहुंचकर  फोड़ने का प्रयास करते हैं ,  जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने अपने मित्रों के साथ मिलकर दही तक पहुंच  कर मटकी फोड़ते थे।  इसके अलावा भी मुंबई में और भी कई महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें काला घोड़ा महोत्सव कला प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण है , बाढ़ गंगा उत्सव दो दिनो का वार्षिक संगीत उत्सव  होता है जो महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित किया जाता है।   

  यातायात :-

वर्तमान में मुंबई की अधिकांश आबादी अपनी आवास  तथा कार्यालय के बीच आवागमन के लिए मुंबई की यातायात पर निर्भर है ,(  बस / टैक्सी / रिक्शा / मुंबई उपनगरीय रेलवे / मेट्रो / मोनोरेल )  मुंबई के यातायात में प्रमुख भूमिका उपनगरीय रेलवे का है , जिसे मुंबई की लाइफ लाइन भी कहा जाता है।  इसके अलावा  बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात की बसें ऑटो रिक्शा टैक्सी जैसे यातायात आदि  सेवा आती।  मुंबई में ही रेलवे के 2 मंडलों के मुख्यालय भी हैं मध्य रेलवे का मुख्यालय छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस है , तथा पश्चिम रेलवे का मुख्यालय चर्चगेट  निकट स्थित है।  मुंबई की लोकल ट्रेन में प्रतिदिन लगभग  साठ लाख  से अधिक यात्री सफर करते हैं।   इसके अलावा मुंबई में काली पीली टैक्सी जो मीटर युक्त है तथा तीन पहिया  रिक्शा उपनगरी क्षेत्र में पाए जाते हैं जो  मुंबई में यातायात के लिए सबसे सस्ते और सुलभ यातायात में से एक है। मुंबई का अंतरराष्ट्रीय छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डा है जो एशिया के व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक है। मुंबई का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नवी मुंबई के कोपरा - पनवेल क्षेत्र में बनाया जाएगा। मुंबई में विश्व  के सबसे अच्छी भोगोलिक रचना  के कारण  यहां से देश का 50 प्रतिषत यात्री व कार्गो अवागमन होता है।  मुंबई में ही भारतीय नौसेना का महत्वपूर्ण बेस तथा पश्चिमी कमान भी स्थित है।      

  आतंकवादी हमला:-

26 नवंबर 2008 की  वह काली रात जब पाकिस्तान से आए हुए आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया जिनमें कई लोगों की जान चली गई  , हमारे पुलिसकर्मी तथा सेना के जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देते हुए , हमारे मुंबई को अधिक नुकसान होने से बचा लिया  जिसके लिए हम हमेशा उनके कृतज्ञ रहेगे।  




0 टिप्पणियाँ