वीरमाता जीजाबाई भोंसले उद्यान तथा चिड़ियाघर /Mumbai Zoo

   

वीरमाता जीजाबाई भोंसले उद्यान तथा चिड़ियाघर  जिसे  भायखला चिड़ियाघर के नाम से भी  जाना जाता है इसका पूर्व नाम विक्टोरिया गार्डेंन था , ऐ गार्डन  रानी का बाग के नाम से प्रसिद्ध है।  निकटतम रेलवे स्टेशन भायखला  है यह रेलवे  स्टेशन  मध्य रेलवे मंडल के अंतर्गत आता  है।  यह एक उद्यान   तथा चिड़ियाघर है , जो मुंबई के 50 एकड़ जमींन को कवर करता है ,  मुंबई के  केंद्र में स्थित होने के कारण  हम इसे मुंबई का दिल भी कह सकते है , यह मुंबई का सबसे पुराना   सार्वजनिक  उद्यान है , भारत की  सवतंत्रता के  बाद इसका नाम  विक्टोरिया गार्डेंन  से बदल कर छत्रपति शिवाजी महाराज की माँ के नाम रख दिया गया ,  छत्रपति शिवाजी महाराज  प्रथम मराठा सम्राट थे !

Rani Bagh  Veer Mata Jijabai Bhosale Udyan And Zoo Ticker Price Time Table   penguin  in india  Animals Inside Mumbai Zoo how to reach rani bagh

वर्ष  1835 मेंब्रिटिश ईस्ट इंडिया  प्रशासन ने रानी  विक्टोरिया के बाद विक्टोरिया गार्डन के नाम से जाने जाने वाले  वनस्पति-बाग  के लिए सेवरी में एग्रो हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी ऑफ वेस्टर्न इंडिया को जमीन का एक बड़ा हिस्सा आवंटित कर  दिया। जो की बाद में यूरोपीय कब्रिस्तान के लिए अधिग्रहण कर  लिया गया था।  वर्ष 1861 में मझगांव ( जो की अब भायखला में सम्मिलित है ) 33 एकड़ नई  भूमि ( जमीन ) आवंटित  की गई जिस पर एक नए उद्यान का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।   वनस्पतियों को सेवरी उद्यान  से हाड़ कर  जीजामाता उद्यान में  आया गया , दिंनाक 19 नवंबर 1862 के दिन लेडी फ्रेरे द्वारा औपचारिक रूप से जनता के लिए खोल दिया गया  . आगे चल कर वर्ष 1890 में  15  एकड़ अतिरिक्त  जमीन आवंटित की गई जिस पर  चिड़ियाघर  का निर्माण किया गया।   

time of mumbai zoo rani bagh

TIMING OF MUMBAI ZOO / RANI  BAGH 

बगीचे में ही डॉ. भाऊ दाजी लाड संग्रहालय भी मौजुद  है, जो एक ग्रीको-रोमन शैली में बना  एक कर्मचारी भवन है, जिसे लेडी फ्रेरे की याद  में बनाया गया है , जो काले संगमरमर से बनी इंग्लैंड के राजा एडवर्ड सप्तम की एक घुड़सवारी मूर्ति है (मूल रूप से मुंबई विश्वविद्यालय के समीप  स्थापित ) काला घोड़ा और डेविड ससून क्लॉक टॉवर के रूप में जाना जाता है।  है 

डॉ. भाऊ दाजी लाड संग्रहालय

मुंबई ZOO भारत का एकमात्र ऐसा ZOO  है जहां पर पेंग्विन Humboldt penguin ) को रखा गया है। 26 जुलाई 2016 को मुंबई ZOO  ने 2.5  करोड़ में  रुपए में आठ पेंग्विन के COLONY  को साउथ कोरिया के Coex Aquarium  से इंपोर्ट किया , जो कि   साउथ कोरिया की सबसे बड़ी प्राइवेट  (मछलीघर)  Aquarium  में से एक है  , आठों पेंग्विन को प्यार से  डोनाल्ड, डेज़ी, पोपेय, ओलिव, फ्लिपर , बबल, मिस्टर मोल्ट और डोरी  ,  जिनमें 5 मादा ( Female ) और 3 (Male) नर है।  जिनमें से डोरी नामक मादा  पेंग्विन की बैक्टीरियल इंफेक्शन से  मृत्यु  18 महीने बाद  हो गई। 

पेंगुइन कॉलोनी को रखने के लिए एक विशेष 250 वर्ग फुट तापमान नियंत्रित (मछलीघर) एक्वेरियम बनाया गया  , जिसकी कुल   लगत  19 करोड़  थी। तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर बनाए रखा जाता है और हवा में नमी 60 से 65 % । पानी के पूल के बीच पेंगुइन की कॉलोनी  स्विमिंग पूल मेंं अपने कौशल को प्रदर्शित करती है जिसे  40,000 लीटर फिल्टर पानी से भरा होता है जिसमें कुशल निस्पंदन प्रणाली (  efficient filtration system) होती है  ,जो कि मात्र 1 घंटे के भीतर ही सारे पानी की गंदगी और इंक्शनफ  को साफ़ कर देती है !

Rani Bagh  Veer Mata Jijabai Bhosale Udyan And Zoo Ticker Price Time Table   penguin  in india  Animals Inside Mumbai Zoo how to reach rani bagh


जब भी हम पेंगुइन के बारे में बात करते हैं या सोचते हैं तो प्यारे  और पागल नन्हें  चिड़िया बर्फ पर चलते हुए  चित्र नजर आती है , हमें लगता है कि सारी  पेंग्विन   जीरो  से निचे  के तापमान में रहना पसंद करते हैं , मगर ऐसा नहीं है कुछ पेंग्विन की प्रजातियां गर्म वातावरण ( Peruvian / Humboldt penguin ) में रहना पसंद करते हैं  । हम्बोल्ट पेंगुइन आकार में सामान्य पेंगुइन की तुलना में काफी छोटी होती हैं सामान्य पेंगुइन की ऊंचाई 122 – 126 सेमी और वजन 22 से 45 किलो के बीच में होता है मगर हमबोल्ट पेंगुइन का आकार 60 –68 सेमी. बीच में होता है और उन का वजन 2 से 5 किलो के बीच में होता हैं।

अंटार्कटिक पेंगुइन जो की -40 डिग्री सेल्सियस के तापमान में जीवित रह सकते हैं, मगर हम्बोल्ट पेंगुइन 12 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान के वातावरण में रहना पसंद करते हैं। हम्बोल्ट पेंगुइन लोकप्रिय चिड़ियाघर प्रदर्शन हैं और बीबीसी के अनुसार एशिया में 21 सहित 120 से अधिक देशों में प्रदर्शित होते हैं।


  मुंबई Zoo के प्रमुख जानवरों के नाम Animals Inside Mumbai Zoo ) : -

        ( जानवरों के नाम  ENGLISH / हिंदी / मराठी ) :- 

  1.  Elephant / हाथी / हत्ती .
  2.  Sloth Bear / आलसी भालू / अस्वल .
  3.  Golden Jackal / गोल्डन सियार / गोल्डन सॅकल .
  4.  The Indian Rock Python/ द इंडियन रॉक पायथन /द इंडियन रॉक पायथन .
  5. Hyena / लकड़बग्धा /तरस.
  6.  Leopard / तेंदुआ / बिबट्या .
  7.  Tiger / बाघ / वाघ.
  8. Rosy Pelican / रोज़ी पेलिकन / रोझी पेलिकन .
  9. Painted Stork / चित्रित सारस / चित्रबलाक .
  10.  Monkeys / बंदर / माकड.
  11. Deers / हिरण /हरिण.
  12.  Penguins / पेंगुइन / पेंग्विन .
  13.  Nilgai (Boselaphus Tragocamelus) / नीलगाय / नीलगाय .
  14.  Crocodile / मगरमच्छ / मगर .
  15.  Hippopotamus / दरियाई घोड़ा / पाणघोडा .
  16. Star Tortoise / तारा कछुआ / नक्षत्र कासव .

  पता :-

ए/91, लालबाग फ्लाईओवर, भायखला रेलवे स्टेशन के पास, भायखला पूर्व, मझगांव, मुंबई 400027।

  कैसे पहुंचे  चिड़ियाघर :-

निकटतम रेलवे स्टेशन भायखला (मध्य रेलवे) है। फिर भी  आप , मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से टैक्सी लेकर पश्चिम रेलवे रूट से यहाँ पर आ सकते है, जिसमें मुश्किल से 10 से 15 मिनट  लगते हैं।

  आधिकारिक वेबसाइट :-  उपलब्ध नहीं है।

  आधिकारिक संपर्क: स्थानीय कॉल :-  022-23772414, अंतर्राष्ट्रीय: +91-22-23772414।

  चिड़ियाघर क्षेत्र के अंदर कार पार्किंग :-  

हां, उपलब्ध है, लेकिन सीमित संख्या में। इसलिए बेहतर है कि आप जल्दी पहुंच जाएं।

  बाहर के खाने की अनुमति :-

नहीं, अंदर केवल पानी की बोतलों की अनुमति है।हां लेकिन गार्डन के अंदर आपके लिए फूड स्टॉल उपलब्ध है।  

  विश्राम कक्ष/शौचालय/वाश रूम :- साफ-सुथरे शौचालय और  पीने के पानी उपलब्ध है। 

  फोटोग्राफी (कैमरा की अनुमति):- 

 हां, मोबाइल कैमरे निःशुल्क हैं। डीएसएलआर आदि कैमरा के लिए  100 रुपये अतिरिक्त चार्ज किए। आपको इसे संग्रहालय क्षेत्र के अंदर भी ले जाने की अनुमति है।

  जीजामाता उद्यान टिकट की कीमतें इस प्रकार हैं:-

  1. 3  वर्ष से 12 वर्ष के बच्चों के लिया : 25 .00 रुपये (INR)
  2. वयस्क के लिए : 50.00 रुपये (INR)
  3. परिवार  (माता, पिता और दो बच्चों) के परिवार के लिए (INR)100 ।( 3 वर्ष से 12 वर्ष के बीच )
  4. प्रत्येक अतिरिक्त बच्चों के लिए INR 25 अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। 


0 टिप्पणियाँ